देश

'ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा...', आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, DM पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दोषी करार

Azam khan Case: समाजवादी पार्टी सांसद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रामपुर में 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित बयान, “ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा” के मामले में अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। अब कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में उनकी कानूनी परेशानी और बढ़ सकती है।

Image

DM पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आजम खान दोषी करार। PTI

Photo : PTI

Azam khan Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए विवादित बयान को लेकर कोर्ट ने उन्हें दोषी करार माना है। आजम खान ने विवादित बयान देते हुए कहा था, "ये तनखइया हैं,इनसे जूते साफ कराऊंगा" केस में अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खान का ये बयान काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद चुनाव आचार संहिता में इस मामले में शिकायत कर दर्ज करवाई गई थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान ने चुनावी सभा के दौरान तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था (सब डटे रहो, यह कलेक्टर पलेक्टर से मत डरियो, यह तन्खईया है तन्खईयों से नहीं डरते और देखे हैं कई मायावती जी के फोटो कैसे बड़े-बड़े अफसर रूमाल निकाल कर जूते साफ कर रहे हैं। हां उन्हीं से है गठबंधन उन्हीं के जूते साफ कराऊंगा इनसे अल्लाह नें चाहा)।

वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने आजम खान पर संज्ञान लिया और राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। तत्कालीन जिलाधिकारी एवं वर्तमान में कमिश्नर मुरादाबाद आन्जनेय कुमार सिंह के आदेश पर तत्कालीन एसडीएम टांडा एवं चमरौआ विस क्षेत्र के ARO घनश्याम त्रिपाठी ने भोट थाने में केस दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी, सुनवाई पूरी होने और गवाहों के बयान होने के बाद अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

अभियोजन पक्ष की दलीलें कोर्ट ने मानीं

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पुरजोर तरीके से अदालत के सामने दलील रखी कि आजम खान ने सार्वजनिक मंच का उपयोग कर एक ऑन-ड्यूटी सरकारी अधिकारी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया, वह न सिर्फ अमर्यादित है बल्कि कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। अदालत ने दोनों पक्षों की लंबी बहस और सबूतों को देखने के बाद आजम खान को दोषी माना।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article