देश

असम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कछार में 160 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त; 6 गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 04:05 PM IST

Assam: कछार के एसपी नुमाल महतो ने बताया कि एक यात्री वाहन में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ लाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कछार पुलिस ने एक अभियान शुरू किया और सिलचर-आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी वाहनों की जांच की जो मिजोरम से असम की ओर आ रहे थे।

Image

कछार में 160 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त।

Photo : IANS
KEY HIGHLIGHTS
  1. असम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  2. कछार में 160 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त
  3. असम पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Assam: असम पुलिस ने मंगलवार रात कछार जिले से 160 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की और साथ ही मादक पदार्थ रखने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस (Police) ने कल रात सिलचर-आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिजोरम से असम आ रहे एक वाहन से याबा टैबलेट बरामद किया।

कछार में 160 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त

कछार (Cachar) के एसपी नुमाल महतो ने बताया कि एक यात्री वाहन में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ लाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कछार पुलिस ने एक अभियान शुरू किया और सिलचर-आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी वाहनों की जांच की जो मिजोरम से असम की ओर आ रहे थे।

वाहन जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया और उसकी जांच करने पर पुलिस टीम को नशीले पदार्थ ले जाने के लिए कई सीक्रेट चैंबर्स मिले। एसपी महतो ने कहा कि पुलिस को वाहन से सभी नशीले पदार्थों (Drugs) को बरामद करने में काफी समय लगा। हमारे अनुमान के मुताबिक याबा टैबलेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 160 करोड़ रुपए होनी चाहिए।

असम पुलिस6 को किया गिरफ्तार

साथ ही पुलिस ने वाहन पर सवार एक महिला और एक बच्चे समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। वहीं ड्रग्स के सोर्स के बारे में बात करते हुए एसपी ने कहा कि हो सकता है कि प्रतिबंधित पदार्थ भारत-म्यांमार सीमा से मिजोरम लाए गए हों, हालांकि वास्तविक स्थान का तुरंत पता नहीं चल सका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article