देश

Assam: सिंगर जुबीन गर्ग को आखिरी विदाई देने उमड़ी भीड़, धूप में छाता लिए कतार में खड़े फैंस, बोले- 'हमारे पास शब्द नहीं'

ज़ुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार मंगलवार 23 सितंबर को सोनापुर के कमरकुची गांव में किया जाएगा। ज़ुबीन गर्ग को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को भावुक फैंस अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ रहे हैं।

Image

गायक ज़ुबीन गर्ग को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़ (Photo/ANI)

Zubeen Garg Last Rites: असम के लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को भावुक फैंस अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ रहे हैं। कॉम्प्लेक्स के बाहर से ली गई तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग दिग्गज सिंगर के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। ज़ुबीन गर्ग के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए फैंस बेहद भावुक हो गए हैं।

एक प्रशंसक ने ANI से बात की और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, 'मैं क्या कहूं? मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरा राज्य शोक में है। जब से हमने यह खबर सुनी है, हम सब रो रहे हैं। यह सभी के लिए एक सदमा था। वह सभी के प्रिय थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

फूट-फूट कर रो पड़ा प्रशंसक

एक अन्य प्रशंसक गायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए फूट-फूट कर रो पड़ा। कहा, 'यह एक दुखद क्षण है। वह एक अच्छे इंसान थे। हम निःशब्द हैं।'

कल होगा अंतिम संस्कार

ज़ुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार मंगलवार 23 सितंबर को सोनापुर के कमरकुची गांव में किया जाएगा। मीडिया को संबोधित करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'हम 23 सितंबर को सुबह लगभग 8 बजे अर्जुन भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को कमरकुची ले जाएंगे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

कैसे हुई जुबीन की मौत?

ज़ुबीन सिंगापुर थे, जब उनकी मौत हुई। सीएम ने कहा, 'सिंगापुर उच्चायोग ने ज़ुबीन गर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा था और उसमें मृत्यु का कारण डूबने का उल्लेख था। लेकिन यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग है और मृत्यु प्रमाण पत्र भी अलग है। हम दस्तावेज CID को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं।' बता दें कि ज़ुबीन गर्ग पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। जहां उनके पार्थिव शरीर को विमान से दिल्ली लाया गया और बाद में असम ले जाया गया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article