देश

मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलकर ओवैसी बोले-इस अंधकार से ही रोशनी निकलेगी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 1, 2024, 07:01 AM IST

Asaduddin Owaisi : दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार, समर्थकों एवं उन्हें चाहने वालों के साथ खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि 'इस अंधकार से ही रोशनी निकलेगी।'

Image

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi : ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी रविवार को माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के घर गए और उसे श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अंसारी की मौत पर संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि आज हम मृत मुख्तार अंसारी के घर गए और उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना जताई। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार, समर्थकों एवं उन्हें चाहने वालों के साथ खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि 'इस अंधकार से ही रोशनी निकलेगी।'

उन्होंने कहा 'आज मरहूम मुख्तार अंसारी के घर गाजीपुर जाकर उनके खानदान को पुरसा दिया, इस मुश्किल वक्त में हम उनके खानदान, समर्थक और चाहने वालों के साथ खड़े हैं। इंशा अल्लाह इन अंधेरों का जिगर चीरकर नूर आएगा, तुम हो 'फिरौन' तो 'मूसा' भी जरूर आएगा।'

विपक्ष उठा रहा सवाल

मुख्तार अंसारी की मौत पर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि मुख्तार की मौत स्वाभाविक नहीं है। लिहाजा इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। खुद ओवैसी मुख्तार की मौत पर सवाल उठा चुके हैं। ओवैसी ने बसपा सांसद अफजाल अंसारी से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। इस बीच ओवैसी के समर्थकों को जब इसकी सूचना मिली तो फाटक स्थित अफजाल के आवास के बाहर भीड़ जुट गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग कर भीड़ को संभाला।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article