Arvind Kejriwal: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि है कि, " राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई।
करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा जरूरी
केजरीवाल ने अपने एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बोला कि, "सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा जरूरी है।
200 करोड़ रुपये कैश चोरी
उन्होंने कहा, बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपये कैश चोरी हो गया, साथ ही हीरे और ज्वेलरी के कई बक्से भी चोरी हो गए और एक भी FIR दर्ज नहीं की गई। न तो UP पुलिस ने FIR दर्ज की, न ED ने, न ही CBI ने। केजरीवाल ने आगे कहा कि, "केंद्र में और यूपी में, दोनों जगहों पर इनके सरकार है। अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अगर आगे कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है।
जांच के जरिए सच्चाई सामने आएगी
गौरतलब है कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा यह बात तब कही गई है जब राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर जांच जारी है। शनिवार को हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी महंत संजय दास ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पर भरोसा जताते हुए कहा कि जांच के माध्यम से सच्चाई सामने आएगी और यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसे भी टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें- 'SIT ध्यान रखना, कहीं जांच रिपोर्ट न हो जाए चोरी' Ram Mandir चंदा चढ़ावा केस पर अखिलेश यादव का तंज
लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील
वहीं, महंत शशिकांत दास ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि सभी को एसआईटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। दूसरी ओर, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े रहे सेवानिवृत्त अभियंता दीनानाथ वर्मा ने ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा से संबंधित कुछ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच फिलहाल जारी है।
