देश

स्वाती मालीवाल पर केजरीवाल से पूछे सवाल, पर संजय सिंह से आया जवाब, प्रश्नों से कन्नी काट गए दिल्ली के CM

Swati Maliwal Assault Case: पीसी में अरविंद केजरीवाल की तरफ से सवालों का जवाब AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया। संजय सिंह ने कहा कि स्वाती के साथ हुई अभद्रता मामले में हमने अपना पक्ष रख दिया है। पार्टी अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को स्वाती मालीवाल से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने मालीवाल पर हुए हमलों को लेकर उनसे सवाल किए लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। केजरीवाल की तरफ से सवालों का जवाब AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया। संजय सिंह ने कहा कि स्वाती के साथ हुई अभद्रता मामले में हमने अपना पक्ष रख दिया है। पार्टी अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।

भाजपाई झूठे मुकदमे लगवाते हैं-अखिलेश

पत्रकारों ने केजरीवाल से सवाल किया कि आपने स्वाती मालीवाल पर हुए हमले पर कुछ नहीं बोला। सवाल पर केजरीवाल के साथ मौजूद सपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे भी बड़े मुद्दे देश के सामने हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, वे झूठे मुकदमे लगवाते हैं।

देश के पीएम खामोश रहे-संजय सिंह

सब लोग पूरा देश हतप्रभ और दुखी है। मणिपुर में कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। सैकड़ों महिलाओं के साथ दरिंदगी रही, देश के प्रधानमंत्री खामोश रहे। हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना ने दरिंदगी की। रेवन्ना को पीएम भारत का भविष्य बताते हैं। उसको भगा दिया जाता है। पहलवान बेटियां जब न्याय के लिए जंतर-मंतर पर लड़ रही थीं तो उनके समर्थन में स्वाती मालीवाल गई थीं, वहां पुलिस के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की। हाथरस और कुलदीप सेंगर के मामले में देश के प्रधानमंत्री खामोश रहते हैं। आम आदमी पार्टी एक परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है।

'भाजपा की आंसुओं की नदी उफान पर है'

अब तक के चार चरणों के चुनाव पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक के मतदान में भाजपा के चारों खाने चित हो गए हैं। उनकी आंसुओं की नदी उफान पर है। भाजपा जो 400 पार का नारा दे रही थी लेकिन उसे 143 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। क्योंकि 400 के पार केवल 143 सीटें ही बनती हैं। दिल्ली, पंजाब और यूपी में इन्हें कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!