देश

Arvind Kejriwal Arrest: केजरीवाल को मिलेगा घर का खाना, पत्नी से रोजाना होगी मुलाकात; जानें रिमांड के दौरान कोर्ट ने क्यों दी राहत

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली शराब नीति मामले में कोर्ट ने केरजीवाल को 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए पत्नी सुनीता से रोज मिलने की इजाजत दी है। कोर्ट ने ईडी को आदेश दिया है कि केजरीवाल को घर का खाना दिया जाए।

Image

रिमांड के दौरान के दौरान केजरीवाल खा सकेंगे घर का खाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली शराब नीति मामले में पीएमएलए कोर्ट ने शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड में भेज दिया है। कोर्ट ने जांच एजेंसी को आदेश देते हुए कहा है कि 28 मार्च को केजरीवाल की रिमांड खत्म होते ही दोपहर के 2 बजे तक उन्हें कोर्ट में पेश करना होगा। कोर्ट ने केजरीवाल की खराब सेहत को देखते हुए ED को आदेश दिया है कि वो डॉक्टर्स की ओर से सुझाई गई डाइट उन्हें मुहैया नहीं करवाते हैं तो उन्हें घर का खाना खाने की इजाजत है। बता दें, अरविंद केजरीवाल हाइपरग्लेसेमिया नाम की बीमारी से ग्रस्त है। उनकी तरफ से एक एप्लीकेशन कोर्ट में दाखिल की गई थी कि उन्हें जरूरी दवाओं के साथ साथ उपचार के हिसाब से घर का खाना खाने की इजाजत दी जाए, जिसके बाद कोर्ट ने ईडी को ये आदेश दिया। कोर्ट ने केजरीवाल को हर रोज आधे घंटे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव कुमार से मिलने की भी इजाजत दी है। कोर्ट ने सीआरपीसी के सेक्शन 41-D के तहत अरविंद केजरीवाल को अपने वकील मोहम्मद इरशाद और विवेक जैन से शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे तक मिलने की भी इजाजत दी है।

दिल्ली शराब नीति बनाने में केजरीवाल की अहम भूमिका- ईडी

वहीं ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेश किए गए रिमांड नोट में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया। ED ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांगते हुए आम आदमी पार्टी को भी घेरा। ED ने अपने रिमांड नोट में कहा कि आम आदमी पार्टी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कंपनी है।ईडी ने अपने रिमांड नोट में आगे ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति बनाने और इसे लागू करने के अहम भूमिका थी। ऐसे में वो दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मास्टरमाइंड हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article