Himachal Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,088 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान स्पष्ट किया कि आवेदन जमा करने की समय-सीमा को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) के पास 1 सितंबर तक कुल 98,719 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सरकार का कहना है कि बार-बार समय-सीमा बढ़ाने से भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि बिना किसी देरी के आगे के चरणों को समय पर पूरा करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RPSC Deputy Jailor Exam 2024: राजस्थान डिप्टी जेलर फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए 183 उम्मीदवार सिलेक्ट
भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा भर्ती का पहला विज्ञापन 10 जुलाई, 2026 को जारी किया गया था।
| शुरुआती चरण | पहली अंतिम तिथि 6 अगस्त तय की गई थी, तब तक लगभग 65,000 आवेदन आए थे। |
| आयु सीमा में छूट (प्रथम) | राज्य सरकार द्वारा सभी उम्मीदवारों को आयु सीमा में एक साल की छूट देने के बाद तिथि 21 अगस्त तक बढ़ाई गई, जिससे आवेदनों की संख्या बढ़कर 77,000 हो गई। |
| कर्मचारियों को छूट | इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों को उम्र में पांच साल की विशेष छूट दी गई और आवेदन की संशोधित समय-सीमा तय की गई। |
| कुल आवेदन | 1 सितंबर तक कुल 98,719 पुरुष और महिला उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर दिए। |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -NVS में 9वीं और 11वीं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन तक कर पाएंगे LEST 2027 परीक्षा के लिए आवेदन
समय-सीमा न बढ़ाने का मुख्य कारण
HPPSC और राज्य सरकार ने समय-सीमा को और न बढ़ाने के पीछे कई अहम कारण बताए हैं -
फिजिकल टेस्ट में देरी: अतिरिक्त समय देने से फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का पूरा शेड्यूल प्रभावित हो सकता था।
सर्दी का मौसम: राज्य के सभी 12 जिलों में पुलिस विभाग द्वारा ग्राउंड टेस्ट कराए जाएंगे। आगामी सर्दियों को देखते हुए इस प्रक्रिया को समय पर शुरू करना बेहद जरूरी है।
लंबी प्रक्रिया: आयोग के अनुसार पूरी भर्ती प्रक्रिया को संपन्न कराने में लगभग छह महीने या उससे अधिक का समय लगता है।
पोर्टल सुचारू: आयोग ने पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य कर रही थी।
