दुनिया

'नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट...', अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज को लेकर दिया नया सुझाव; अब क्या करेगा ईरान?

Hormuz Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट करने का सुझाव दिया। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि होर्मुज अमेरिका के नियंत्रण में है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Hormuz Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया कदम के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंचने की संभावना है। ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर 'ट्रंप स्ट्रेट' करने का सुझाव दिया।

होर्मुज पर ट्रंप का अनोखा सुझाव

ट्रंप ने कहा कि अब जबकि होर्मुज स्ट्रेट अमेरिका के नियंत्रण में है तो क्या इसका नाम बदलकर 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल में कहा, ''अब जब यह अमेरिका के कंट्रोल में है तो क्या होर्मुज का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट कर देना चाहिए?'' उन्होंने कहा कि अमेरिका की तरह यह नाम भी 'पहले से कहीं ज्यादा हॉट' होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

ट्रंप का यह बयान ऐसे मौके पर आया जब अमेरिका-ईरान के बीच होर्मुज को लेकर तनाव बना हुआ है। होर्मुज फारस की खआड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक अहम जलमार्ग है।

ईरानी टैंकरों को बनाया निशाना

अमेरिका और ईरान एक-दूसरे के जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी सेना ने दो ईरानी टैंकरों पर हमला किया, जिसे बदले की राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है।

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में कई ठिकानों पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान की अर्ध-सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे। ईरान की सुरक्षा एजेंसियों की करीबी मानी जाने वाली समाचार एजेंसियों 'फार्स' और 'तस्नीम' ने मंगलवार देर रात बताया कि ईरान ने भी इस तरह के अभियान शुरू किए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिका के एक हमले में एक ऐसे घर को निशाना बनाया गया, जहां शादी समारोह था। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि मंगलवार को हमले उस समय किए गए, जब तेहरान ने होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!