Year Ender 2021: साल 2021 में 'आर्यन खान ड्रग केस' ने बटोरीं काफी सुर्खियां, शाहरुख खान के बेटे को बिताने पडे़ जेल में दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2021, 06:40 AM IST

Aryan Khan Drug Case:किंग खान के बेटे आर्यन खान के लिए अक्टूबर 2021 का महीना बहुत भारी रहा, दो अक्टूबर को उनके उपर एक क्रूज पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप लगा उसके बाद उन्हें तमाम झंझावतों से गुजरना पड़ा।

Year Ender 2021: साल 2021 में 'आर्यन खान ड्रग केस' ने बटोरीं काफी सुर्खियां, शाहरुख खान के बेटे को बिताने पडे़ जेल में दिन

Shahrukh khan son's Aryan Khan drug case in 2o21: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान  (Aryan Khan) के लिए साल 2021 ता-उम्र ना भूलने वाला साल रहेगा उनपर क्रूज पार्टी में ड्रग्स (Cruise Drugs Party) लेने का आरोप लगा और उनकी गिरफ्तारी हुई और उन्हें जेल में रहना पड़ा।

गौर हो कि गोवा जा रहे क्रूज पर की गई छापेमारी के दौरान आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्जेंट को एनसीबी ने अरेस्ट किया था, दो अक्टूबर की रात लक्जरी जहाज कॉर्डेलिया क्रूज पर एनसीबी की सनसनीखेज छापेमारी हुई थी, इसपर कथित क्रूज रेव पार्टी की बाद की जांच में एनसीबी ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

इस केस में तमाम उतार-चढ़ाव भी इस दौरान आए और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला, एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल ने आरोप लगाया था कि उसने आर्यन खान को रिहा करने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग के बारे में एक फोन पर बातचीत सुनी थी। बाद में NCB को जांच का आदेश देना पड़ा वहीं मुंबई पुलिस ने एनसीबी के अधिकारियों के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया। 

आर्यन की गिरफ्तारी से 30 अक्टूबर यानी जिस दिन आर्यन की जेल से रिहाई हुई इस बीच इस पूरे मामले में क्या-क्या हुआ, इसपर एक नजर डाल लें-

  • 2 अक्टूबर- मुंबई से गोवा जा रहे कार्डीलिया क्रूज पर एनसीबी ने छापा मारा एनसीबी को शिप पर रेव पार्टी होने और बड़ी मात्रा में ड्रग्स के सेवन और लेन-देन होने की जानकारी मिली थी पार्टी शुरू होने से पहले ही आर्यन खान, अरबाज सहित 8 लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया और पूछताछ की गई।
  • 3 अक्टूबर- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा के खिलाफ केस दर्ज किया और अरेस्ट कर इन्हें दंडाधिकारी न्यायालय में हाजिर किया गया।
  • 9 अक्टूबर-आर्यन खान की जमानत पर कोर्ट में सुनवाई हुई, आर्यन के वकील ने यह दलील दी कि एनसीबी ने आर्यन के पास से किसी तरह का कोई ड्रग्स बरामद नहीं किया।
  • 14 अक्टूबर-मुंबई सत्र न्यायालय ने आर्यन खान, अरबाज मर्चंट, मुनमुन धमेचा की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया।

  • 21 अक्टूबर- शाहरुख खान पहली बार अपने बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे, दोनों के बीच 18 मिनट तक बात हुई, दोनों ने इंटरकॉम पर बात की।
  • 26-28 अक्टूबर- आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत अर्जी पर मुंबई उच्च न्यायालय में लगातार तीन दिनों तक सुनवाई हुई, मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान का केस लड़ा इससे पहले सतीश मानेशिंदे और अमित देसाई यह केस लड़ते हुए आ रहे थे।
  • 28 अक्टूबर-आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चंट की जमानत मंजूर हो गई, लेकिन कोर्ट के आदेश की प्रति मिली नहीं, इस वजह से जेल से बाहर आने में आर्यन खान को देर हुई।
  • 30 अक्टूबर-आर्यन खान सुबह जेल से बाहर आए और अपने घर मन्नत की ओर रवाना हुए 11 बज कर 34 मिनट पर वो मन्नत में वापस पहुंचे।

    वहीं अब इस मामले में 10 दिसंबर को आर्यन खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है आर्यन खान ने हाई कोर्ट से क्रूज ड्रग्स केस मामले में जमानत की शर्तों में संशोधन करने की अपील की है।

End of Article