World environment day theme: आप जानते हैं इस बार क्‍या है विश्‍व पर्यावरण दिवस की थीम? कौन है मेजबान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2021, 05:45 AM IST

विश्‍व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है, लेकिन हर बार इसकी थीम अलग होती है। इस बार विश्‍व पर्यावरण दिवस ऐसे समय में आया है, जब‍ पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रही है।

World environment day theme: आप जानते हैं इस बार क्‍या है विश्‍व पर्यावरण दिवस की थीम? कौन है मेजबान?

नई दिल्‍ली : हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद बदलते परिदृश्‍य के बीच लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। साल 1972 में पहली बार 5 जून को संयुक्त राष्ट्र के तत्‍वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था, जिसके बाद हर साल इसी तारीख को यह खास दिन मनाया जाता है। लेकिन हर साल इसकी अलग थीम रखी जाती है और 2021 भी इससे अलग नहीं है।

ये है इस साल का थीम

साल 2021 के विश्‍व पर्यावरण दिवस की थीम 'Ecosystem Restoration' है, जिसमें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो चुके पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने में सहयोग देना, नाजुक दौर से गुजर रहे पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण जैसी बातें शामिल हैं। पारिस्थितिकी तंत्र को कई तरह से बहाल किया जा सकता है। पेड़ लगाना पर्यावरण की देखभाल के सबसे आसान और सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।

लोगों को पर्यावरण पर से दबाव को भी खत्म करने की जरूरत है। कुल मिलाकर, पारिस्थितिक तंत्र को दुरुस्‍त बनाने के लिए शहरी और ग्रामीण परिदृश्य में अलग-अलग तरीके हैं।

पाकिस्‍तान होगा मेजबान

इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का मेजबान पाकिस्तान होगा। इससे संबंधित कार्यक्रम में 'Ecosystem Restoration पर संयुक्‍त राष्‍ट्र का एक दशक' भी लॉन्‍च किया जाएगा।

पर्यावरण दिवस को लेकर यह भी उल्‍लेखनीय है कि 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण और प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें करीब 119 देशों ने हिस्सा लिया था। उसके बाद से ही हर साल 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसमें लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है।

End of Article