Weather Today, 17 August 2022: राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 17 August 2022 (आज का मौसम): मौसम विभाग ने मुंबई शहर और उसके उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं ओडिशा में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। 

Weather Today, 17 August 2022: राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश का अनुमान, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम
Photo Credit: ANI

Weather Forecast Today, 17 August 2022: मौसम विभाग ने आज राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

राजधानी  दिल्ली में आज हो सकती है हल्की बारिश!

उधर मौसम विभाग ने मुंबई में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने मुंबई शहर और उसके उपनगरों में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं ओडिशा में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। 

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान और गुजरात के छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

भारी बारिश के चलते भोपाल और उसके आसपास के जिलों में आज स्कूल बंद

साथ ही पश्चिमी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और उसके आसपास के जिलों में आज भी स्कूल बंद हैं। भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है। नदियों में जलस्तर बढ़ गया है।

End of Article