Weather Forecast Today, 2 february 2022 (आज का मौसम): आज बना रहेगा ठंड का कहर, कई जगह हो सकती है बारिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 06:35 AM IST

Weather Forecast Today, 2 february 2022 (आज का मौसम): देश के कई हिस्सों में आज ठंड का कहर बना रहेगा। कई जगह बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगह कोहरा भी रह सकता है।

Weather Forecast Today, 2 february  2022 (आज का मौसम): आज बना रहेगा ठंड का कहर, कई जगह हो सकती है बारिश

Weather Forecast Today, 2 february 2022: कश्मीर से आज दो दिनों तक और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के पूर्वी हिस्से पर बना हुआ है और पूर्व की ओर बढ़ रहा है। 2 फरवरी तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।

'स्काईमेट वेदर' के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बारिश और हिमपात की संभावना है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर हिमपात हो सकता है। आज पंजाब और हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा संभव है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 से 4 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर रहेगा। पंजाब, हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और उसके बाद समाप्त हो जाएगी। यूपी में रात/सुबह के घंटों में अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। 

गुजरात के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाज 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावत की संभावना है। महाराष्ट्र के के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

End of Article