Weather Today, Jan 14: कहीं कोहरा तो कही जारी रहेगी शीतलहर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 06:22 AM IST

Weather Forecast Today, 14 January 2022 (आज का मौसम): पिछले दो दिनों से दिल्ली एनसीआर में हल्की धूप के साथ ठंड भी पड़ गई है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ देखा जा रहा है।

Weather Today, Jan 14: कहीं कोहरा तो कही जारी रहेगी शीतलहर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today, 14 January 2022: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक रह गयी। शहर में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम कार्यालय के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सुबह सात बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक दर्ज की गयी। 

आज भी लग सकता है कोहरा

वहीं आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज भी गुरुवार की तरह मौसम रह सकता है। राजधानी का न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।  इसके अलावा सुबह में एनसीआर में घना कोहरा छाया रह सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।

पहाड़ी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो शिमला में आज आसमान में बादल छाये रहने के साथ धूप निकल सकती है लेकिन ठंड जारी रहेगी। इसी तरह उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है और कुछ जगहों पर बारिश भी गिरने की संभावना है। वहीं कश्मीर में इन दिनों बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में डल झील के आसपास आसमान में बादलों के साथ हल्की धूप आ सकती हैं और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

End of Article