पर्यटकों की भीड़ के चलते सकते में सरकार, उत्तराखंड सरकार ने होटलों को जारी किया आदेश, नियम हुए सख्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2021, 06:44 AM IST

Guidelines for tourists in Uttarakhand: उत्तराखंड में उमड़े रहे पर्यटकों के चलते सरकार नई गाइडलाइंस बनाने को मजबूर हुई हैं। होटलों को कहा गया है कि 50% तक ही ऑक्यूपेंसी हो।

पर्यटकों की भीड़ के चलते सकते में सरकार, उत्तराखंड सरकार ने होटलों को जारी किया आदेश, नियम हुए सख्त

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को आगाह किया कि कोविड-19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और नोट किया गया है कि देश के 66 जिलों ने 8 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 10% से अधिक सकारात्मकता दर दर्ज की है। वहीं तीसरी लहर के डर के बीच पहाड़ियों पर पर्यटकों के आने से अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है। उत्तराखंड सरकार ने भीड़ को प्रबंधित करने के लिए राज्य में होटलों के लिए नए दिशानिर्देश जारी करने का फैसला किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'हमने नैनीताल और देहरादून के होटलों में 50% ऑक्यूपेंसी कैपिंग के संबंध में एक आदेश जारी किया है। मास्क नहीं लगाने वालों का चालान किया जा रहा है। हम प्रयास कर रहे हैं और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।' 

यह बयान तब आया है जब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की बाढ़ सी आ गई है। सरकार ने कहा है कि पर्यटक स्थलों पर लोगों के कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए बिना एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने के वीडियो चिंता का सबब हैं। 

केरल और महाराष्ट्र फिर बढ़ा रहे चिंता

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, 'भारत में कोविड-19 के 80 प्रतिशत नए मामले 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 90 जिलों से आए, जो इन इलाकों में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता की ओर इशारा कर रहे हैं। सत्रह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 66 जिलों में कोविड-19 संक्रमण दर आठ जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में 10 प्रतिशत से अधिक रही। भारत में पिछले हफ्ते आए कोविड-19 के आधे से अधिक मामले दो राज्यों महाराष्ट्र (21 प्रतिशत) और केरल (32 प्रतिशत) से हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट