सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ FIR, बरेली का वीडियो हुआ है वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 03:17 PM IST

Sahjil Islam: उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम पर एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ यह एफआईआर बरेली में भडकाऊ बयानबाजी करने के आधार पर दर्ज की गई है।

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के खिलाफ FIR, बरेली का वीडियो हुआ है वायरल
Photo Credit: Facebook

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम पर एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ यह एफआईआर बरेली के बारादरी थाने में दर्ज हुई है। बरेली जिले की भोजिपुरा विधानसभा सीट से सपा विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी का भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वीडियो में वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं ' डरने की जरुरत नहीं है, इस बार हमारे पास अच्छी संख्या है। अगर उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुआं नहीं गोली निकलेगी।'

वीडियो में और क्या कह रहे है शहजिल इस्लाम

वायरल वीडियो में शहजिल इस्लामकहते दिखाई दे रहे हैं 'हम लोग आपके साथ हैं, पूरा जनसमर्थन हमारे साथ हैं। हमारे उम्मीदवारों को एक-एक लाख वोट मिले हैं। अगर इन्होंने मनमानी करने की कोशिश की तो बरेली के अंदर भी हम धरना प्रदर्शन करेंगे, सड़कें जाम करने का काम करेंगे। कोई ज्यादती बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं को कोई भी परेशानी हो तो आप संगठन को बताएं।'

इस बार 111 विधायक

वायरल वीडियो में जिस संख्या की बात शहजिल इस्लाम कर रहे हैं। असल में वह विधानसभा चुनावों में समाजवाजी पार्टी को मिली सीटें हैं। इस बार समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन को 111 सीटें मिली हैं। जबकि पिछली बार 2017 के चुनावों में 47 सीटें सपा को मिली थीं। शरजील इसी संख्या बढ़ने के दम पर कह रहे हैं कि इस बार हम संख्या में कम नहीं है। इस बार चुनावों में भाजपा को 255 सीटों पर जीत हासिल हुई है।पिछले बार से ज्यादा सपा गठबंधन मजबूत विपक्ष होकर उभरा है। और उसके वोट प्रतिशत में भी 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

End of Article