आज का इतिहास, 2 फरवरी : कई मायनों में खास है कोलकाता का भारतीय संग्रहालय, शानदार है बनावट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 05:30 AM IST

Today History 2 February in Hindi (आज का इतिहास):  कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की स्‍थापना 1814 में आज ही के दिन की गई थी, जहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों को सहेजकर रखा गया है। जानिये क्‍या है आज का इतिहास:

आज का इतिहास, 2 फरवरी : कई मायनों में खास है कोलकाता का भारतीय संग्रहालय, शानदार है बनावट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (अब कोलकाता) में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक भव्य सफेद इमारत है, जिसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चार तरफ जाने वाले रास्तों के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है। यह भारतीय संग्रहालय है जो दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। इसकी स्थापना दो फरवरी 1814 को की गई और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है। संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है।

देश-दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1814 : कलकत्ता (अब कोलकाता) में भारतीय संग्रहालय की स्थापना।
1835 : टी बी मैकॉले ने भारत में अंग्रेजी भाषा को उच्च शिक्षा से जोड़कर देश में पश्चिमी शिक्षा के दरवाजे खोल दिए।
1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म।
1953 : अखिल भारतीय खादी एवं कुटीर उद्योग बोर्ड का गठन।
1955 : भारत और सोवियत सरकारों ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में दस लाख टन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई।
1971 : ईदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया और अगले आठ वर्ष तक देश के इतिहास के सबसे बर्बर शासन का नेतृत्व किया।
1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लर्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा करने का रास्ता खुला और रंगभेद का खात्मा हुआ।
1994 : मैडागास्कर में तूफान 'गेराल्ड' ने तबाही मचाई। लाखों लोग बेघर हुए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।
2007: विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा।
2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व मॉडल कार्ला ब्रूनी से विवाह रचाया।
2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली।
 










End of Article