Monsoon session: जया बच्चन का रौद्र रूप, जिस थाली में खाते हैं उसी में करते हैं छेद, आखिर कौन है निशाने पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2020, 11:06 AM IST

Parliament session 2nd day:संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का आज दूसरा दिन है। जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड को खामखां बदनाम किया जा रहा है। सरकार को फिल्म जगत के समर्थन में बोलना चाहिए।

Monsoon session: जया बच्चन का रौद्र रूप, जिस थाली में खाते हैं उसी में करते हैं छेद, आखिर कौन है निशाने पर

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही का आज दूसरा दिन है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जहां दोपहर में तीन बजे के करीब पूर्वी लद्दाख में भारत चीन तनाव के एक एक पहलू के बारे में बताएंगे। वहीं विपक्ष ने कमर कस ली है। समाजवाजी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने फिल्म जगत को बदनाम करने के मुद्दे पर नोटिस दिया है तो डीएमके ने नीट परीक्षा के चलते तीन छात्रों की खुदकुशी के मुद्दे को उठाया है। 

बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश
जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश चल रही है।  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को सीधा रोजगार देती है. देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हमपर निशाना साधा जा रहा है. हमें सरकार से भी समर्थन नहीं मिल रहा है. जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इस गटर कहा। वो इसका समर्थन नहीं करती हूं। 


उन्होंने कहा कि सरकार को यह देखना होगा कि कुछ लोगों को आपसी लड़ाई में इंडस्ट्री का नुकसान न हो। यह इंडस्ट्री लाखों परिवारों का भरण पोषण करती है। अगर कुछ लोगों में आपसी मतभेद या मनभेद है तो उसका असर पूरे फिल्म इंडस्ट्री पर न हो। सरकार को आगे बढ़कर इस तरह के मामलों में दखल देना चाहिए। 

जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद न करें
आखिर जया बच्चन ने इतनी नाराजगी क्यों जाहिर की। दरअसल सदन की कार्यवाही के पहले दिन बीजेपी सांसद रविकिशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले को उठाते हुए कहा था कि इस मसले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि फिल्म जगत पर जो धब्बा लगा है वो साफ हो सके। रविकिशन के इस बयान से जया बच्चन भड़क गईं और उनका नाम लिये बगैर कहा कि जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद नहीं करना चाहिए। 


End of Article