आधी रात की हुंकार, तजिंदर सिंह बग्गा बोले, केजरीवाल से डरता नहीं, एक FIR करो या सौ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 7, 2022, 06:48 AM IST

तजिंदर पाल सिंह बग्गा अब अपने घर पर हैं। शुक्रवार की रात अदालती कार्यवाही के बाद उन्होंने एक बार दिल्ली के सीएम पर निशाना साधा और कहा कि एफआईआर से डरने वाले नहीं।

आधी रात की हुंकार, तजिंदर सिंह बग्गा बोले, केजरीवाल से डरता नहीं, एक FIR करो या सौ

शुक्रवार की आधी रात तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गुरुग्राम में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसके बाद वे घर भेजे गए। अपने समर्थकों के बीच उन्होंने एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दहाड़ लगाई और कहा किअगर तुम्हें लगता है कि झूठे केस कर के डरा लोगे तो ये तुम्हारी गलतफहमी है, जितनी ताकत हैं ना उतने केस दर्ज कर, फिर भी तुम्हारी पोल इसी तरीके से खोलता रहूंगा । एक नहीं 100 एफआईआर करो डरा नहीं सकते उनकी लड़ाई जारी रहेगी। 

शुक्रवार तड़के हुई थी गिरफ्तारी
शुक्रवार तड़के पांच बजे के करीब पंजाब पुलिस के कुछ सिपाही डीएसपी के एस संधू की अगुवाई में दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उठाते हैं और पंजाब के लिए निकल पड़ते हैं। बग्गा के पिता को लगता है कि कुछ बदमाश घर में घुस कर दाखिल होकर इस कृत्य को अंजाम देते हैं और यहीं से पूरी कहानी अलग मोड़ ले लेती है। दिल्ली पुलिस अपहरण का केस दर्ज करती है और हरियाणा पुलिस को इत्तला करती है कि वो पंजाब नंबर वाली कुछ कारों पर विशेष ध्याने दे। हरियाणा पुलिस पिपली के करीब पंजाब नंबर वाली गाड़ी को रोकती है और पता चलता है कि गाड़ी में सवार लोग पंजाब पुलिस के सिपाही हैं और वे अपने साथ तजिंदर पाल सिंह बग्गा को ले जा रहे हैं। 

बग्गा के पिता का आरोप
कुछ घंटे की गहमागहमी के बीच दिल्ली पुलिस अपने साथ बग्गा को लेकर दिल्ली के लिए निकल पड़ती है और उधर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस दोनों अपना पक्ष पेश करते हैं और अदालत सुनवाई के लिए शनिवार को दिन मुकर्रर कर देती है। इधर दिल्ली में रोहिणी अदालत से बग्गा के लिए सर्च वारंट जारी कराया जाता है। कानूनी कार्यवाही के बीच शुक्रवार की आधी रात गुरुग्राम में बग्गा की पेशी हुई और वो घर भेज दिए गए। इन सबके बीच बग्गा के पिता ने कहा कि जिस समय पंजाब पुलिस के सिपाही आए उन्होंने उनके बेटे को पगड़ी तक नहीं पहनने दी और करीब करीब घसीटते हुए ले गए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट