सुशांत सिंह राजपूत:रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर हाई कोर्ट से मीतू सिंह को राहत, प्रियंका के खिलाफ केस बरकरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2021, 05:07 PM IST

Sushant Rajput's Sisters vs Rhea Chakraborty: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती द्धारा दायर केस को बरकरार रखा है।

 सुशांत सिंह राजपूत:रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर हाई कोर्ट से मीतू सिंह को राहत, प्रियंका के खिलाफ केस बरकरार

बॉम्बे  हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन मीतू सिंह (Meetu Singh) के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है लेकिन इस मामले में सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ केस बरकरार रखा है, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)) की शिकायत पर यह केस दर्ज किए गए थे।

रिया चक्रवर्ती ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में 7 सितंबर 2020 को दिवंगत अभिनेता सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू पर केस दर्ज कराया था और एफआईआर में सुशांत की मौत में उनकी भागीदारी का गंभीर आरोप लगाया गया था।

रिया ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के एक चिकित्सक से मिलकर उनकी मानसिक स्थिति को जाने बिना ही सुशांत के लिए एक गलत पर्चा लिखा था।

सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

रिया द्वारा दर्ज कराए गए इस केस के बाद सुशांत की बहनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और उन्होंने रिया की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी इस याचिका में कहा था कि रिया चक्रवर्ती की शिकायत बेबुनियाद है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, उन्होंने यह भी कहा था कि रिया ने एफआईआर केवल इसलिए दर्ज कराई है ताकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से ध्यान डायवर्ट किया जा सके।

वहीं इस घटनाक्रम पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन के वकील का कहना है कि वो इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे, गौरतलब है कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे इसके बाद उनकी मौत कैसे हुई इसको लेकर काफी विवाद भी सामने आए थे।
 

End of Article