Kartarpur Sahib Pakistan: बड़ी राहत! सिख श्रद्धालु अब जा सकेंगे करतारपुर गुरुद्वारा, पाकिस्तान ने दी मंजूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2021, 02:59 PM IST

Kartarpur Gurdwara Pakistan:मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान के 'नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर'  ने सिख तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के दर्शन की अनुमति दी है।

Kartarpur Sahib Pakistan: बड़ी राहत!  सिख श्रद्धालु अब जा सकेंगे करतारपुर गुरुद्वारा, पाकिस्तान ने दी मंजूरी

इस्लामाबाद: कोविड-19 की चौथी लहर से निपटने के प्रयास के बीच, पाकिस्तान (Pakistan) ने अगले महीने से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर (Kartarpur Gurdwara) में सिख श्रद्धालुओं (Sikh devotees) को जाने की अनुमति देने का निर्णय किया है।करतारपुर गुरुद्वारे को खोलने का निर्णय ‘नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर’ (NCOC) द्वारा शनिवार को लिया गया क्योंकि 22 सितंबर को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev Ji) की पुण्यतिथि है।

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, एनसीओसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए, अगले महीने से करतारपुर में सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनमुति दी जाएगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के कारण, भारत को 22 मई से 12 अगस्त के बीच 'सी' श्रेणी में रखा गया था और वहां से आने वाले लोगों को विशेष मंजूरी की जरूरत थी।

RT-Pcr रिपोर्ट दिखाकर लोगों को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति

अब, टीके की दोनों खुराक का प्रमाणपत्र और पिछले 72 घंटों के भीतर हुई आरटी पीसीआर जांच की रिपोर्ट दिखाकर लोगों को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके अलावा हवाई अड्डों पर रेपिड एंटीजेन जांच भी की जाएगी तथा संक्रमण की पुष्टि होने पर यात्री को पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एक साथ अधिकतम 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति

दरबार साहिब में एक साथ अधिकतम 300 लोगों को एकत्र होने की अनुमति है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,842 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 11,23,812 हो गए।

End of Article