Shatabdi Express Train Fire:गाजियाबाद स्टेशन पर लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2021, 09:34 AM IST

लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के जेनरेटर कार कोच में आग लग गई। इस घटना के बाद ट्रेन से कोच को अलग करके इसे आगे रवाना कराया गया घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Shatabdi Express Train Fire:गाजियाबाद स्टेशन पर लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग
Photo Credit: ANI

दिल्ली से लखनऊ जा रही हाईप्रोफाइल  स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (Swarn Shatabdi Express Train) के जेनरेटर कार में आज सुबह आग लग गई, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची थी।

आग लगने की जानकारी के बाद यात्रियों ने तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद किसी तरह जनरेटर कार को ट्रेन से अलग करके गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है,  दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि ट्रेन के पीछे रहने वाली जेनरेटर कार में आग लगी है, घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

दिल्ली से देहरादून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी थी आग 

अभी 13 मार्च को हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से देहरादून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई थी ट्रेन उस वक्त कांसरो वन रेंज के जंगल के पास थी,कोच को ट्रेन अलग कर दिया गया, किसी के कोई हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई थी।ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मचने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल में ही रोका था। तत्काल डिब्बे को खाली कराने के साथ ही इस डिब्बे को ट्रेन से अलग कर अन्य डिब्बों को सुरक्षित बचा लिया गया था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही थी बताते हैं कि देखते ही देखते पूरी बोगी आग का गोला बन गई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट