Bhagwant Mann Cabinet: इन 10 खास चेहरों को जगह,कुछ ऐसा होगा भगवंत मान का मंत्रिमंडल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2022, 08:14 AM IST

Punjab Ministers: 19 मार्च को पंजाब राजभवन में भगवंत मान के 10 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यहां जानें आम आदमी पार्टी की सरकार में कौन-कौन मंत्री बनने वाला है।

Bhagwant Mann Cabinet: इन 10 खास चेहरों को जगह,कुछ ऐसा होगा भगवंत मान का मंत्रिमंडल

Punjab Cabinet Ministers: कल यानी 19 मार्च को पंजाब के 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित होगा। मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर पर टि्वटर पर साझा की है। मान के मंत्रिमंडल में 4 दलित, 3 हिंदू, 3 जाट सिख होंगे। कैबिनेट में 1 महिला को भी जगह मिली है। 

यहां जानें शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के बारे में:

हरपाल सिंह चीमा

दिड़बा से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। चुनावी कैंपेन के दौरान पोस्टर्स और होर्डिंग्स का चेहरा रहे हैं। भगवंत मान को सीएम फेस बनाए जाने से पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी के पोस्टर्स पर 3 चेहरे हुआ करते थे, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल सिंह चीमा।

गुरमीत सिंह मीत (हेयर) 

बरनाला से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। मीत हेयर के नाम से पंजाब में जाने जाते हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में यूथ विंग के प्रेसिडेंट हैं।

बलजीत कौर 

मलोट विधानसभा से हैं। पूर्व आप सांसद और प्रो.साधू सिंह की बेटी हैं और आंखों की विशेषज्ञ हैं।

हरभजन सिंह ईटीओ

जंडियाला विधानसभा से विधायक हैं। पहले ये सीट कांग्रेस के पास थी।

डॉ. विजय सिंगला (मानसा विधानसभा )

हरजोत सिंह बैंस 

आनंदपुरसाहिब विधानसभा से हैं। कई सामाजिक आंदोलनों का हिस्सा रहे हैं और 18 साल की उम्र में एक पैन पंजाब यूनाइटेड यूथ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की। उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। 23 साल की उम्र में पंजाब में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे। 2016 में उन्होंने पंजाब में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ 300 किलोमीटर लंबे 15-दिवसीय 'नवा पंजाब मार्च' का नेतृत्व किया।

ब्रम शंकर (जिम्पा)

होशियारपुर सीट से विधायक हैं। बिजनेस करते हैं और 12वीं पास हैं। कांग्रेस के मानसा से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया

लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी विधानसभा )

पंजाब के पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराया है। आदेश प्रताप पूर्व सीएम प्रताप सिंह कैरों के पौत्र हैं। भुल्लर कभी आदेश के करीबी होते थे। कोरोना लाकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद से भुल्लर को चुनाव में फायदा मिला। 50 वर्षीय लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह बैंक के रिटायर्ड अधिकारी हैं। भुल्लर ने कहा कि सबसे पहली जिम्मेदारी हलके को नशा मुक्त बनाने की होगी।

कुलदीप सिंह धालीवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव में अजनाला सीट से चुनाव जीते। किसान हैं और 10वीं पास हैं।

लाल चंद कटारूचक

आम आदमी पार्टी के लाल चंद कटारूचक भोआ विधानसभा सीट से विधायक हैं। भोआ विधानसभा सीट पंजाब के पठानकोट जिले में आती है। भोआ विधानसभा सीट काफी हॉट और संवेदनशील मानी जाती है। भोआ विधानसभा सीट के इतिहास की बात की जाए तो यहां भारतीय जनता पार्टी का कब्जा माना जाता था।

End of Article