Punjab Elections 2022: जालंधर में केजरीवाल का वादा, अगर सत्ता में आए तो यहां भारत की सबसे बड़ी स्पोर्टस यूनिवर्सिटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 07:36 PM IST

पंजाब चुनाव 2022 को लेकर  केजरीवाल ने वादा किया कि अगर AAP सत्ता में आई तो जालंधर में भारत का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा।

Punjab Elections 2022: जालंधर में केजरीवाल का वादा, अगर सत्ता में आए तो यहां भारत की सबसे बड़ी स्पोर्टस यूनिवर्सिटी

दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को पंजाब के जालंधर में अपनी पार्टी की ''तिरंगा यात्रा'' में हिस्सा लिया।पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आप कांग्रेस को पराजित कर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह जालंधर में भारत का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करेगी।केजरीवाल ने यह बयान जालंधर में एक रोड शो के दौरान दिया।

उन्होंने कहा, "हमें पंजाब की खुशी के लिए लड़ाई जीतनी है और मार्च 2022 के विधानसभा चुनावों में आप सरकार को सत्ता में लाना है।"तिरंगा यात्रा पर केजरीवाल ने कहा कि पंजाब ने आतंकवाद का दौर देखा है और कोई भी पंजाबी नहीं चाहता कि वह युग वापस आए।

'तिरंगा यात्रा पंजाब की शांति और सद्भाव की यात्रा' उन्होंने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा पंजाब में शांति और सद्भाव की यात्रा है।

केजरीवाल का दिसंबर में दूसरा दौरा है

अगले साल की शुरुआत में पंजाब में चुनाव होने के साथ AAP सत्ताधारी कांग्रेस से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 7 दिसंबर को पंजाब में एक पंजीकरण अभियान शुरू किया था, उनके वादे के बाद कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो 18 साल से ऊपर की महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाएंगे

End of Article