Punjab: लुधियाना में झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के 7 सदस्य जिंदा जले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 08:49 PM IST

Ludhiana hut fire: पंजाब के लुधियाना में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 7 सदस्य जिंदा जल गए। इनमें से 5 बच्चे थे। रात को वो जब सो रहे थे तभी ये आग लग गई।

Punjab: लुधियाना में झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के 7 सदस्य जिंदा जले
Photo Credit: ANI

पंजाब के लुधियाना में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत सात सदस्य जिंदा जल गए। घटना तड़के करीब 2 बजे की है जब परिवार के सभी सदस्य झोंपड़ी में सो रहे थे। 

कूड़ा बीनने से परिवार की आजीविका चलती थी। सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) लुधियाना सुरिंदर सिंह ने कहा कि वे प्रवासी मजदूर थे और टिब्बा रोड पर नगरपालिका कचरा डंप यार्ड के पास अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मृतकों की पहचान सुरेश (54), राउर देवी (50), उनकी बेटियों राखी (15), मनीषा (10), चंदा (8), गीता (6) और बेटे सनी (2) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के बोगोपुर गांव के रहने वाले थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के लुधियाना में झोपड़ी में आग लगने से हुई घटना में बिहार के 07 लोगों की मृत्यु दुःखद। दुःख की इस घड़ी में मृतक के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।

End of Article