Patra Chawl Scam: दिल्ली से लेकर मुंबई तक ED का एक्शन नॉनस्टॉप जारी, आज संजय राउत की पत्नी वर्षा से होगी पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 09:40 AM IST

Patra Chawl Scam: दरअसल संजय राउत ने पत्नी वर्षा और अपने करीबी सुजीत की पत्नी स्वप्ना पाटकर के नाम पर अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी थी। जिसके EXCLUSIVE दस्तावेज टाइम्स नाउ नवभारत के पास हैं जिनसे ये खुलासा हुआ है कि इस मामले में लेनदेन के लिए वर्षा राउत के अकाउंट में बड़ी रकम ट्रांसफर हुई।

Patra Chawl Scam: दिल्ली से लेकर मुंबई तक ED का एक्शन नॉनस्टॉप जारी, आज संजय राउत की पत्नी वर्षा से होगी पूछताछ

Sanjay Raut News: ED का एक्शन दिल्ली से मुंबई तक नॉनस्टॉप जारी है। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी आज पात्रा चॉल घोटाले के मामले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पूछताछ करेगी। टाइम्स नाउ 'नवभारत' पर राउत की संपत्ति के EXCLUSIVE दस्तावेजों से ये भी खुलासा हुआ है कि राउत ने पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी थी। आज इस मामले में वर्षा राउत को ED ने सुबह 11 बजे  दफ्तर बुलाया गया है।  बताया जा रहा है कि वर्षा राउत को संजय राउत और दूसरे आरोपियों के साथ बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। 

एक नहीं खरीदे गए थे 10 प्लॉट

इस बीच संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के नाम से खरीदी गई कई संपत्तियों का खुलासा हुआ है। TIMES NOW नवभारत के पास इन प्रॉपर्टी लिस्ट है जिसे संजय राउत की पत्नी के नाम से खरीदी गई थी। अलीबाग को किहिम में एक दो नहीं बल्कि करीब 10 प्लॉट खरीदे गए हैं। प्रॉपर्टी की सेल डीड टाइम्स नाऊ नवभारत के पास है जिसके मुताबिक कई प्लॉट में वर्षा संजय राउत और स्वपना सुजीत पाटकर के ज्वाइंट नाम पर है। इन संपत्तियों की खऱीद के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया गया है। सवाल ये है कि ये रुपये वर्षा राउत को कहां से मिले। क्या इस रकम का संबंध पात्रा चॉल से मिले एक करोड़ रुपयों से है। आज की पूछताछ में वर्षा राउत को ईडी के कुछ इसी तरह के सवालों का जवाब देना होगा।

 TIMES NOW नवभारत के पास वर्षा राउत और स्वपना पाटकर के नाम से अलीबाग में खरीदे गए प्लॉट की एक एक डिटेल है, जो इस प्रकार है-

DOCUMENT - 000011 

  1. खरीद की तारीख - 3 मई 2010
  2. प्लॉट नंबर - 7
  3. खरीदार- वर्षा संजय राउत/स्पना पाटकर
  4. वर्षा राउत के नाम से पेमेंट- 4 लाख 
  5. स्वप्ना पाटकर के नाम से पेमेंट - 2.30 लाख

DOCUMENT - 000011 

  1. खरीद की तारीख - 3 मई 2010
  2. प्लॉट नंबर - 1 और 2 
  3. खरीदार- वर्षा संजय राउत/स्वपना पाटकर
  4. वर्षा राउत के नाम से पेमेंट - 8 लाख 
  5. स्वप्ना पाटकर के नाम से पेमेंट-  5.75 लाख

DOCUMENT (00095)

  1. खरीद की तारीख - 6 फरवरी 2010
  2. प्लॉट नंबर - 4 और 5
  3. खरीदार- वर्षा संजय राउत/स्वपना पाटकर
  4. वर्षा राउत के नाम से पेमेंट- 4 लाख
  5. स्वपना पाटकर के नाम से  पेमेंट - 4 लाख 

DOCUMENT NO (00084)

  1. खरीद की तारीख - 12 मार्च 2012
  2. प्लाट नंबर - 402 और 440
  3. पेमेंट की गई रकम- 10 लाख
  4. खरीददार- वर्षा संजय राउत/स्वपना पाटकर
     

DOCUMENT NO  (000091)

  1. खरीद की तारीख 1-6-2011
  2. प्लॉट नंबर 402 और 480
  3. भुगतान की गई रकम- 7 लाख
  4. खरीदार का नाम - वर्षा संजय राउत/स्वपना पाटकर

आपको बता दें कि ईडी ने इस मामले में एक अगस्त को संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था और बृहस्पतिवार को एक स्थानीय अदालत ने उनकी हिरासत अवधि को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया।

End of Article