Tejashwi Yadav Interview: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दल 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेंगे। वहीं, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग के घेराव का भी ऐलान किया गया है। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई INDIA ब्लॉक की बैठक में लिया गया। करीब तीन घंटे चली इस बैठक में तीन अहम मुद्दों पर सहमति बनी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से 'टाइम्स नाउ नवभारत' की संवाददाता 'रंजीता झा' ने खास बातचीत की...
सवाल- तेजस्वी जी क्या कुछ आपने इस बैठक के अंदर कहा और क्या जो बड़े मुद्दे हैं जो आंदोलन वाले मुद्दे हैं कि हां एक लंबा आंदोलन किया जाएगा। आपको लगता है इन सबका असर सीसी पर बीजेपी पर मौजूदा सरकार पर कुछ पड़ने वाला है?
तेजस्वी ने कहा- देखिए जनता को साफ तौर पर पता होना चाहिए कि इलेक्शन कमीशन में क्या चल रहा है और यह विपक्ष की भी बड़ी जिम्मेवारी है कि जनता के सामने सच्चाई को रखें, बातों को रखें, बातों को पहुंचाए। जिस हिसाब से लोकतंत्र को खत्म करने की एक साजिश लोग कर रहे हैं मोदी जी हो, शाह जी हो या उनके नमूने के थ्रू जो ज्ञानेश कुमार हैं जो साजिश कर रहे हैं इसका जो है पर्दाफाश धीरे-धीरे हो रहा है...
सवाल- ये जो आज की बैठक में हुआ कि बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए इस मांग को अगर नहीं माना गया तो आने वाले समय में जोचुनाव होने क्योंकि मुझे याद है बिहार इलेक्शन के वक्त आपने कहा था कि वोट का चुनाव का बहिष्कार भी एक विकल्प हो सकता है?
तेजस्वी ने कहा- चुनाव आयोग को यह पहले समझाना चाहिए कि आखिर बैलेट में बुराई क्या है? लगातार विकसित देश में देखिएगा बैलेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो आखिर बैलेट से कौन सी बेईमानी हो जाएगी ? जो यह ईवीएम कराना चाहते हैं। मशीन तो मशीन होता है।
तो इसको लेकर के तो शुरू में भी आपत्ति जताई गई है।
सवाल- वोट का बहिष्कार जो सवाल मैंने किया आपने बिहार इलेक्शन के वक्त भी इस तरह के इशारे किए थे कि अगर ऐसा मौका आया तो?
तेजस्वी ने कहा- हमने कहा भी था कि विचार हम लोग करेंगे लेकिन पार्टी में निर्णय था कि लड़ना है सब लोगों की राय थी वैसे वॉक थ्रू भी नहीं देना है। हम ये तो जो बातें उस समय लोगों को नहीं पता चल रही थी अब पता चल रहा है ना धीरे-धीरे तो हम तो फिर से डिमांड करेंगे कि बंगाल बिहार में दोबारा चुनाव हो पूरा चुनाव जो है फर्जी फर्जीवाड़ा हुआ है।
सवाल-लेकिन चुनाव तो आप भी जीते हैं।
हम 15,000 से जीते। बैलेट से होता तो हम और भी ज्यादा मार्जिन से जीतते और हम कोई भी चुनाव जीते हैं चाहे बीच में भी उपचुनाव भी हुए हैं। जीतने के बाद हमने तब भी डिमांड की है कि बैलेट से ही होना चाहिए
सवाल-तो फिर फायदा कैसे है? अभी उत्तर प्रदेश का इतना बड़ा चुनाव है। फिर कैसे क्या होगा?
तेजस्वी बोले- अभी तो हमने एक न्यूज देख रहे थे केरला का शायद वहां के जो एक्स चीफ सेक्रेटरी हैं ज्ञानेश कुमार उनको ऑफर कर रहे हैं। भाई भाजपा से लड़ो मंत्री भी बना दिया जाए।तो इसको क्या कहे आदमी? और आप इनसे उम्मीद रखते हैं कि यह फेयर इलेक्शन कराएंगे।
