दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रमेश पार्क से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, AK 47 और जिंदा कारतूस बरामद, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2021, 10:26 AM IST

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रमेश पार्क  इलाके से एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार किया गया है। फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए गए।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रमेश पार्क से पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, AK 47 और जिंदा कारतूस बरामद, देखें VIDEO

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रमेश पार्क इलाके से आज (12 अक्टूबर) एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम मोहम्मद अशरफ है। इस इलाके में फर्जी पहचान के जरिये इस इलाके में रह रहा था। यह आतंकी पंजाब पाकिस्तान का रहने वाला है। इसके पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। एक Ak 47 राइफल और मैग्जीन बरामद किए गए हैं। 60 राउंड गोलियां और एक हैंड ग्रेनेड मिले हैं। दो पिस्टल भी बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। इसे कौन मदद कर रहा था। पुलिस यह भी पता लगा रही है। आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली के ठिकानों की तलाशी ली गई है। दिल्ली के तुईकमान इलाके में उसके ठिकाने से भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किए गए। 

मोहम्मद अशरफ फर्जी आईडी के जरिये अली अहमद नूरी नाम से भारतीय नागरिक बनकर रह रहा था। वह दिल्ली के शास्त्री नगर में आराम पार्क इलाके में रहता था। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी दिल्ली एक बड़े आतंकी हमले के फिराक में थे। इसे नेपाल के जिरये भारत में प्रवेश कराया गया था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!