आज की ताजा खबर: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज; दिल्ली में आईफोन-18 और प्रो मैक्स के लिए लगी कतार
आज की ताजा खबर 18 सितंबर 2026: डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की खरीदारी के लिए युवा आधी रात से दिल्ली के साकेत मॉल के बाहर बैठे हैं।
आज की ताजा खबर: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज; दिल्ली में आईफोन-18 और प्रो मैक्स के लिए लगी कतार
आईफोन 18 प्रो, प्रो मैक्स और डुओ की लॉन्चिंग के बाद से इसे खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। अब इसे पहले पाने की होड़ में साकेत मॉल के बाहर युवा रात से ही कतारों में बैठे हैं।
अमेरिका ने ईरान के शीर्ष नेताओं को संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक के लिए वीजा दिया
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में शामिल होने के लिए ईरान के ’’मुख्य प्रतिनिधिमंडल’’ और जरूरी कर्मचारियों को वीजा देने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जिस ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी करने की अनुमति दे दी गई है, उसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप प्रतिबंध संबंधी विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे: व्हाइट हाउस के अधिकारी
विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदलने के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया, "राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।" भारत के विदेश मंत्रालय ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी विधेयक पारित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विविध स्रोतों से ऊर्जा खरीद जारी रखेगा।
