Presidential Election 2022: 24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 03:59 PM IST

Draupadi Murmu: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम की घोषणा की थी।

Presidential Election 2022: 24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वह टेलीविजन पर यह जानकर आश्चर्यचकित और प्रसन्न हुईं कि उन्हें एनडीए द्वारा शीर्ष पद के लिए नामांकित किया गया है। मैं आश्चर्यचकित और खुश हूं। मयूरभंज जिले से आने वाली एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।

केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों द्वारा 24 घंटे 'जेड प्लस' श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय से मंगलवार शाम को मिले आदेश के बाद सीआरपीएफ ने बुधवार सुबह से मुर्मू को सुरक्षा मुहैया कराई है।

मंगलवार रात को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। निर्वाचित होने पर ओडिशा की 64 साल की नेता भारत की राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला होंगी।

उनका राजनीतिक जीवन तब शुरू हुआ जब उन्होंने ओडिशा के रायरंगपुर में पार्षद के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। बाद में उन्होंने 2000 में रायरंगपुर से विधानसभा चुनाव जीता और राज्य में बीजद-भाजपा सरकार में मंत्री बनीं। द्रौपदी की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद उनके पैतृक मयूरभंज जिले में खुशी का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

End of Article