Who is Draupadi Murmu:कौन हैं द्रौपदी मूर्मू जिन्होंने 'राष्ट्रपति पद' का चुनाव जीत रचा इतिहास, बनीं पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 09:41 PM IST

Who is Draupadi Murmu:हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की थी कि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है वहीं अब द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।

Who is Draupadi Murmu:कौन हैं द्रौपदी मूर्मू जिन्होंने 'राष्ट्रपति पद' का चुनाव जीत रचा इतिहास, बनीं पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

Know About Draupadi Murmu:  NDA की तरफ से हाल ही में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति पद (President Election) का उम्मीदवार बनाया गया था, एक अहम बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात की घोषणा की थी कि हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं।

आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वालीं द्रौपदी मुर्मू करीब छह साल तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर की रहने वाली हैं।

द्रौपदी मुर्मू  वो 64 साल की हैं, मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है, राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया था।

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू (Who is Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू भारतीय नेता और 18 मई 2015 को झारखण्ड की राज्यपाल बनीं और छह साल एक महीने तक झारखंड की राज्यपाल रहीं, वो झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल थीं। वो वर्ष साल 2000 से 2004 तक ओडिशा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री भी रहीं थीं, वो पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें किसी भारतीय राज्य की राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वो भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल की गठबन्धन सरकार में 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री तथा 6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं हैं।

वहीं आज यानी 21 जुलाई को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मदीवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत चुकी हैं, उन्होंने यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराया है, उन्हें तमाम बधाईयां मिल रही हैं, पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है।

End of Article