क्या कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्रिकेटर हरभजन सिंह? सिद्धू ने भज्जी संग शेयर की 'संभावनाओं से भरी तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 10:30 PM IST

संवाददाताओं ने सिद्धू से इस तस्वीर में बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मेरी बात सुनिए, यह तस्वीर सबकुछ बयां करती है । मैंने कहा,संभावनाओं से भरा, उसकी कई संभावनाएं हैं और वे संभव हैं।'

क्या कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्रिकेटर हरभजन सिंह? सिद्धू ने भज्जी संग शेयर की 'संभावनाओं से भरी तस्वीर

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को ट्विटर पर पूर्व क्रिक्रेटर हरभजन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की जिससे इन महान ऑफ स्पिनर के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगायी जाने लगीं गौर हो कि पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं।

इन तैयारियों के बीच क्रिकेटर हरभजन सिंह के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है, सवाल उठ रहे हैं कि क्या हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे, ये बड़ा सवाल है।

दरअसल हरभजन ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की,  सिद्धू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हरभजन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''संभावनाओं से भरी तस्वीर…

पंजाब में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव हैं। कुछ दिनों पहले हरभजन सिंह ने इस अटकल को खारिज किया था कि वह और पूर्व क्रिक्रेटर युवराज सिंह भाजपा से जुड़ सकते हैं। उन्होंने उसे 'फर्जी खबर' बताया था।

End of Article