MP: चचेरे भाईयों की हैवानियत! बहन की लूट ली इज्जत, मारकर दिया दफना; विरोध करने पर दादी का भी किया बलात्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 12:37 PM IST

पिता को जब बेटी के साथ हैवानियत की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्र से निकलवाया।

MP: चचेरे भाईयों की हैवानियत! बहन की लूट ली इज्जत, मारकर दिया दफना;  विरोध करने पर दादी का भी किया बलात्कार
Photo Credit: Representative Image

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बहुत ही घिनौनी वारदात सामने आई है। एक 16 साल की लड़की के साथ उसके ही चचेरे भाईयों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

मुंबई से आई थी मासूम

लड़की मुंबई में रहती थी, 11 अगस्त को अपने चाचा के यहां जबलपुर आई थी। यहां उसके चचेरे भाईयों ने बारी-बारी से रेप किया। बहन ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की और चुप रहने की धमकी दी। रेप और मारपीट को बहन सहन नहीं कर पाई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। 19 अगस्त को एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई। मरने के बाद भी भाईयों की हैवानियत नहीं रूकी और उसने बिना उसके पिता की जानकारी दिए, लड़की को दफना भी दिया।

दादी के साथ भी बलात्कार

दादी ने जब आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो उन हैवानों ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया। दादी के साथ ही पोतों ने बलात्कार कर डाला। एएसपी जबलपुर प्रदीप कुमार ने कहा कि मंगलवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ उसके दो चचेरे भाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया और उसे पीटा। इस बात का खुलासा उनकी मां ने ही किया। दादी का भी आरोपी ने बलात्कार किया था।

कब्र से निकाली गई लाश

पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उसने एफआईआर दर्ज कर लाश को कब्र से निकलवाया। इस मामले मेंं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दादी की मेडिकल जब करवाई गई तो उनके साथ भी रेप की पुष्टि हो गई है। पीड़िता के चचेरे भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने कहा कि फिलहाल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच चल रही है। साथ ही पुलिस उस निजी अस्पताल के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है, जहां पीड़िता को भर्ती कराया गया था।

End of Article