Pune में पड़ोसी का 'पाप': कपड़े बदल रही थी मासूम, घर में घुस पहले धमकाया, फिर बार-बार करता रहा बलात्कार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 01:26 PM IST

Pune Crime News: नाबालिग के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं नाबालिग के पिता ने कहा है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पड़ोसी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

Pune में पड़ोसी का 'पाप': कपड़े बदल रही थी मासूम, घर में घुस पहले धमकाया, फिर बार-बार करता रहा बलात्कार
Photo Credit: BCCL

Pune Crime News: दुष्कर्म की घटनाएं हमेशा से दिल दहला देने वाली होती है। बहुत सारे मामलों में ऐसी घटनाओं को वही लोग अंजाम देते हैं, जो किसी महिला और बच्चों के करीब होते है। बीते कुछ वक्त से नाबालिगों के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ती जा रहा हैं। ताजा मामला पुणे में देखने को मिला जहां, एक 15 साल की नाबालिग के साथ उसके ही पड़ोसी ने कई बार दुष्कर्म किया है।

घटना पुणे के गुलटेकड़ी इलाके की है। यहां 15 साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने बार-बार दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने के बाद पीड़ित नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार करवाया है।

जान से मारने की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म

स्वारगेट थाने में लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 19 फरवरी को शिव जयंती के अवसर पर पीड़िता ने अपने स्कूल में आयोजित एक नाटक में भाग लिया था। जब वह स्कूल से घर लौटी और कपड़े बदल रही थी, तो आरोपी कथित तौर पर उसके घर में घुस गया और धमकी देने लगा। पीड़िता पिता की शिकायत के अनुसार नाबालिग के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं नाबालिग के पिता ने कहा है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पड़ोसी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

आरोपी नाबालिग को कर चुका था अगवा भी

पिता की शिकायत के अनुसार, बीती जुलाई में आरोपी और उसके दोस्त ने नाबालिग को जबरदस्ती अगवा कर मुंबई में रखा हुआ था। इस मामले में स्वारगेट पुलिस ने कहा कि, हमने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा था। इलाज के दौरान लड़की ने कहा कि उसके पड़ोसी ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, जिसके अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!