केवल दो घंटे सोते हैं प्रधानमंत्री मोदी, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का कर रहे हैं प्रयास: पाटिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 06:49 AM IST

Chandrakant Patil on PM Modi: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और वह एक प्रयोग कर रहे हैं।

केवल दो घंटे सोते हैं प्रधानमंत्री मोदी, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का कर रहे हैं प्रयास: पाटिल

कोल्हापुर:  भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ( Chandrakant Patil) ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा दावा किया है। कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव से पहले यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और वह एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिये 24 घंटे काम करते रहें।

24 घंटे जगे रहने का कर रहे हैं प्रयास

पीटीआई के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं। वह अब प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े। प्रधानमंत्री देश के लिए हर मिनट काम करते हैं।' पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नींद पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत रहते हैं।

सरकार पर हैं हमलावर

आपको बता दें कि चंद्रकांत पाटिल इन दिनों राज्य सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोले हुए हुए हैं।  अघाड़ी सरकार के मंत्री नवाब के जेल जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देर सबेर ही सही ठाकरे सरकार के कम से कम 10 मंत्रियों को देना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार पर जमकर हमला किया। पाटिल ने सवाल किया कि आखिर पिछले 20 दिनों से नवाब मलिक के विभागों की फाइल पर कौन साइन कर रहा है? इसे लेकर उन्होंने सीधा सरकार पर सवाल उठाए थे।

End of Article