2 June History: आज ही के दिन हुआ था महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक, जानें और भी अहम घटनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2020, 06:00 AM IST

Aaj Ka Itihas, 2 June: दो जून को देश और दुनियाभर में कई ऐतिहासिक रूप से अहम घटनाएं घटीं। जानिए क्या है आज का इतिहास।

2 June History: आज ही के दिन हुआ था महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक, जानें और भी अहम घटनाएं

नई दिल्ली: 2 जून वह दिन है जब क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का राजतिलक किया गया और वह ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कॉमनवेल्थ देशों की रानी बनीं। छह फरवरी 1952 को उनके पिता जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ के रानी बनने की घोषणा की गई। राजतिलक के मौके पर कैंटबरी के आर्चबिशप ज्यॉफ्री फ़िशर ने रानी को राजशाही के चार चिन्ह- राजदंड, दया की छड़ी, एक नीलम और माणिक की अंगूठी और एक गोल राजचिन्ह दिए और उनके सर पर सेंट एडवर्ड का मुकुट रखा।

21 अप्रैल 1926 को लंदन में पैदा हुई एलिजाबेथ की पढ़ाई घर पर ही हुई। 1936 में पिता के गद्दी संभालने के बाद यह साफ ही था कि एलिजाबेथ उनकी वारिस होंगी. 1947 में उन्होंने ड्यूक ऑफ एडिनबरा के प्रिंस फिलिप से विवाह किया। देश दुनिया के इतिहास में दो जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया।
1953: ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।
1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणि रत्नम का जन्म। बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमणियम है
1966 : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की जमीन पर सफलतापूर्वक उतरा।
1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।
1988: बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शोमैन राज कपूर का निधन।
1996 : उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।
2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद।
2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा।
2012: मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
2014: तेलंगाना भारत का 29 राज्य बना।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट