ज्ञानवापी फैसले से नाराज बाबरी पैरोकार हाजी महबूब के विवादित बोल,कहा-अयोध्या पर रहे खामोश, ज्ञानवापी पर गलत हुआ तो होगा खून-खराबा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 07:06 PM IST

काशी के ज्ञानवापी मामले को लेकर जिला की अदालत में फैसला आने के बाद अयोध्या की बाबरी मस्जिद के पैरोकार हाजी महबूब का विवादित बयान सामने आया है।

ज्ञानवापी फैसले से नाराज बाबरी पैरोकार हाजी महबूब के विवादित बोल,कहा-अयोध्या पर रहे खामोश, ज्ञानवापी पर गलत हुआ तो होगा खून-खराबा 

Babri advocate Haji Mehboob on Gyanvapi case: अयोध्या मंदिर मस्जिद विवाद के पैरोकार रहे हाजी महबूब ने चेतावनी दी है कि अगर अयोध्या की तरह काशी में कुछ हुआ तो सही नहीं होगा हाजी महबूब ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरएसएस के साथ मिलकर हुकूमत अगर सब कुछ गलत करेगी, तो अब देश में खून खराबा के अलावा और कुछ नहीं है।

गौर हो कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी में जिला अदालत ने श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद केस में अहम फैसला सुनाया जिसके बाद एक तरफ हिंदू पक्ष  खुशियां मना रहा है वहीं दूसरे पक्ष के लोग इस पूरे मामले को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

'काशी में जो हो रहा है वह गलत हो रहा है'

हाजी महबूब ने कहा कि, 'काशी में जो हो रहा है वह गलत हो रहा है। वह मस्जिद है और कयामत तक रहेगी। अयोध्या का मामला दूसरी तरीके से था और उसे खामोशी से इसलिए सुन लिया कि अदालत का मामला खत्म हो जाएगा, अब अगर काशी में ऐसा हुआ तो बहुत बुरा होगा, हम लोग इस फैसले को लेकर ऊपर की अदालत में जाएंगे'

हाजी महबूब रामजन्म भूमि विवाद में बाबरी मस्जिद की तरफ से पैरोकार थे

हाजी महबूब अपने विवादित बयानों को लेकर जाने जाते हैं गौर हो कि हाजी महबूब रामजन्म भूमि विवाद में बाबरी मस्जिद की तरफ से पैरोकार थे लंबी अदालती लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद पर ऐतिहासिक फैसला दिया था अब राम जन्मभूमि पर रामलला के दिव्य और भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। 

End of Article