Jammu Kashmir: आतंक की एक और सुरंग आई सामने, बीएसएफ को बड़ी कामयाबी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2021, 07:50 PM IST

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ को सुरंग खोजने की कवायद में एक और कामयाबी मिली।

Jammu Kashmir: आतंक की एक और सुरंग आई सामने, बीएसएफ को बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक और सुरंग के बारे में पता लगया है। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तान की तरफ से बनाई गई सुरंग की जानकारी सामने आई। बता दें कि इस समय बीएसएफ की तरफ से सीमावर्ती इलाकों में सुरंगो को खोजने का अभियान चलाया जा रहा है।  बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक पिछले दस दिनों में यह इस तरह की दूसरी सुरंग का पता चला है।

पनसार इलाके में मिली सुरंग
बीएसएफ का कहना है कि हीरानगर सेक्टर के पनसार क्षेत्र में सीमा चौकी पर एक अभियान के दौरान इस गुप्त सुरंग का पता चला। पिछले 10 दस दिनों में बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर में इस तरह की दूसरी भूमिगत सुरंग का पता लगाया है।सांबा और कठुआ जिलों में पिछले छह महीनों में इस तरह की यह चौथी सुरंग है और बीते दशक में दसवीं है। गौरतलब है कि इसी सेक्टर के बोबियान गांव में 13 जनवरी को 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया गया था।


बीते 10 साल में 10वीं सुरंग
बीते 10 साल में यह 10वीं सुरंग खोजी गई है। हीरा नगर सेक्टर के बोबियान गांव में 13 जनवरी को 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया गया था।बीएसएफ के आईजी एनएस जामवाल ने कहा कि काफी समय से पांसर क्षेत्र में कुछ इंटेलिजेंस एजेंसी की तरफ से एक टनल की इनपुट थी। पाकिस्तान ने ये सुरंग जीरो लाइन से खोदी है। अनुमान है कि ये सुरंग भारतीय सीमा में 140-150 मीटर लंबी और 25-30 फीट गहरी है। आदमी बैठकर या रेंगकर इसे पार कर सकता है।'

End of Article