Jammu Kashmir: सोपोर में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 6 घायल, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2019, 05:27 PM IST

Grenade attack in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकते रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। आतंकवादियों ने सोपोर में ग्रेनेड से हमला किया है।

Jammu Kashmir: सोपोर में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 6 घायल, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी
Photo Credit: BCCL

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार पिर लोगों को निशाना  बनाने की कोशिश की है। सोमवार को आतंकियों बारामूला जिले के सोपोर में ग्रेनेड से हमला किया जिसमें 6 लोगों को के घायल होने की खबर है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकियों की तलाश जारी है। यह हमला सोपोर के बस स्टैंड के नजदीक किया गया।  फिलहाल खबर के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

आपको बता दें कि शनिवार को ही आतंकियों ने एक कायराना हरकत को अंजाम देते हुए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। इस हमले के बाद आतंकी फरार हो गए थे। आतंकियों के इस हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

यह पहली बार नहीं है जब आतंकियों ने इस तरह की हरकत की हो। आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान के भेजे आतंकी बौखलाएं हुए हैं और लगातार आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने तीन ट्रक ड्राइवरों की हत्या भी कर दी थी।

End of Article