पीएम मोदी की मौजूदगी में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2022, 01:04 PM IST

पीएम मोदी की मौजूदगी में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन किया।

पीएम मोदी की मौजूदगी में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन

पीएम मोदी की मौजूदगी में जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए  नामांकन किया। इस खास मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेता मौजूद हैं। बता दें कि जगदीप धनखड़ मौजूदा समय में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि वो हमेशा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

6 अगस्त को है चुनाव
भारत के नये उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आगामी छह अगस्त को होने वाले चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में धनखड़ ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के समय घटक दल के नेता थे मौजूद
नामांकन दाखिल करने से पहले धनखड़ ने उनका समर्थन कर रहे विभिन्न दलों के सांसदों के साथ संसद भवन परिसर में एक बैठक भी की।प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में मौजूद थे। उनके अलावा बीजू जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद भी इस अवसर पर मौजूद थे।विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा को मैदान में उतारा है।उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई है।

जगदीप धनखड़ की नामांकन से जुड़ी तस्वीर पर कांग्रेस के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि आखिर उम्मीदवार कौन है। दरअसल नामांकन दाखिल करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एक पर्ची पीएम मोदी को पकड़ाते हैं और उस खास पल का जिक्र करते हुए जयराम रमेश ने निशाना साधा।

End of Article