J-K: कश्मीर घाटी में आतंकियों तक इस तरह पहुंचाए जा रहे हथियार, हो रहा ड्रोन का इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2020, 05:31 PM IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के एक गांव से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में दो एके राइफल और एक पिस्तौल भी शामिल हैं। ड्रोन के जरिए ये हथियार गिराए गए।

J-K: कश्मीर घाटी में आतंकियों तक इस तरह पहुंचाए जा रहे हथियार, हो रहा ड्रोन का इस्तेमाल

जम्मू: जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले के अखनूर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को ड्रोन से भारी मात्रा में गिराए हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस सूत्रों ने कहा है कि स्थानीय पुलिस और सेना ने 2 एके-47 असॉल्ट राइफल, 3 एके मैगजीन, 90 राउंड की एके-47 राइफल और 1 स्टार पिस्टल बरामद की है। हथियार, गोला-बारूद की यह खेप अखनूर के नेवला खाड इलाके में बरामद की गई।

सूत्रों ने कहा, 'ये हथियार और गोला-बारूद आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल करने के लिए सीमा पार से ड्रोन द्वारा गिराए गए थे।' 

End of Article