J&K ISI Agent: पाकिस्तानी जासूस का खेल खत्म! घाटी में छिपकर पाक ले लिए कर रहा था जासूसी, सुरक्षा बलों ने दबोच लिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2022, 09:45 PM IST

ISI Agent: पाकिस्तानी जासूस की गिरफ्तारी के बाद किश्तवाड़ थाने में ईएओ एक्ट की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

J&K ISI Agent: पाकिस्तानी जासूस का खेल खत्म! घाटी में छिपकर पाक ले लिए कर रहा था जासूसी, सुरक्षा बलों ने दबोच लिया

ISI Agent: जम्मू-कश्मीर में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पाकिस्तान का एक जासूस पकड़ा गया। इनपुट मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और आईएसआई का जासूस को दबोच लिया गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को किश्तवाड़ में पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) एजेंट को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए जासूस की पहचान चेर्गी डूल के एक स्थानीय गुर्जर अब्दुल वाहिद के रूप में हुई है। ये सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर को विभिन्न पुलिस प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों की गुप्त जानकारियां भेज रहा था।

पुलिस ने कहा कि उसे किश्तवाड़ पुलिस, 11 आरआर और मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा संयुक्त इनपुट मिला था। जिसके आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है। किश्तवाड़ थाने में ईएओ एक्ट की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

पुलिस ने दावा किया कि वाहिद ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उससे और पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। जिसके बाद और गिरफ्तारी की उम्मीद है।

इससे पहले राजस्थान ने भी दो पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा गया था। राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एजेंट होने के संदेह में दो लोगों को जासूसी के आरोप में भीलावाड़ा और जयपुर से गिरफ्तार किया था।

तब राजस्थान पुलिस ने कहा था- "दोनों आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स का पिछले कुछ महीनों से विश्लेषण किया गया और यह पाया गया कि पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को भारतीय नागरिकों के नाम पर सिम कार्ड और टेलीफोन नंबर प्रदान करके सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में मदद कर रहा था।"

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

'मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो'...कांग्रेस का पीएम पर निशाना

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

Times Now Amazing Indian awards 2026: किरेन रिजिजू बोले- जमीनी स्तर से शीर्ष तक हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे

आज की ताजा खबर, 1 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी ने विमान को गिरने से बचाने वाले पायलट मच्छार को 'नायक' बताया, रुबियो का ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जल्द न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश...वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: चंपत राय के खिलाफ याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट