IRCTC Trains Cancelled List, 30 June:ध्यान दें, आज रद्द हैं 161 से अधिक ट्रेनें, 19 ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 30 June: भारतीय रेलवे ने आज भी 161 से अधिक ट्रेनों को कैंसिल किया है, जबकि 19 को डायवर्ट किया है। अगर आप आज ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले कैंसिल, रिशेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट चेक कर लें।

IRCTC Trains Cancelled List, 30 June:ध्यान दें, आज रद्द हैं 161 से अधिक ट्रेनें, 19 ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 30 June 2022: देश में तमाम लोग रोजाना ट्रेन से यात्रा करते हैं मगर कई बार लोग रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचते हैं तो उन्‍हें पता चलता है कि उनकी ट्रेन कैंसिल है वहीं कई बार उन्‍हें अपनी ट्रेन के डायवर्ट व रिशेड्यूल होने का भी पता चलता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप घर से निकलने से पहले ही लिस्‍ट चेक कर लेते हैं तो आप कई परेशानियों से बच जाते हैं।

भारतीय रेलवे की तरफ से हर दिन इस संबंध में जानकारी साझा की जाती है। गुरूवार (30 जून) के लिए जो जानकारी रेलवे की ओर से जारी की गई है, उसके मुताब‍िक आज विभिन्‍न कारणों से 161 ट्रेनों को रद्द किया गया है  वहीं 8 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है, साथ ही 19 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है । इससे संबंधित विस्‍तृत जानकारी वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप के जरिये हासिल की जा सकती है। स्‍मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर पर इसे बस कुछ स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए चेक किया जा सकता है।

ऐसे चेक करें कैंसिल, र‍िशेड्यूल, डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट-
वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं। आप इस डायरेक्‍ट लिंक को भी क्लिक कर सकते हैं।
इसके ओपन होते ही आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करने पर आपके पास कैंसिल ट्रेनों (Cancelled Trains), रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का विकल्‍प दिखेगा। अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें। साथ ही पूरी तरह (Fully) या आंशिक (Partially) तौर पर कैंसिल ट्रेनों का विकल्प चुनें और इस पर क्लिक करें। तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, जो टॉप पैनल पर बाईं ओर नजर आएगा। यानी यह देख लें कि जिस तारीख की ट्रेन का आप पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर वही तारीख लिखी आ रही है या नहीं? अगर तारीख अलग है तो आप इसे बदल सकते हैं। इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं।

End of Article