IRCTC Trains Cancelled List, 20 Feb: आज कैंसिल हैं 350 से अधिक ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2022, 05:45 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 20 February 2022: भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट व रिशेड्यूल किया है। अगर आपने ट्रेन से यात्रा का मन बनाया है तो घर से निकलने से पहले पूरी लिस्‍ट देख लें कि कहीं रद्द ट्रेनों में आपकी ट्रेन भी तो नहीं है।

IRCTC Trains Cancelled List, 20 Feb: आज कैंसिल हैं 350 से अधिक ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्‍ट
Photo Credit: Representative Image

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 20 February 2022: भारतीय रेलवे ने आज (रविवार) 350 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है। ट्रेनें कई कारणों से रद्द की गई हैं। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट और रिशेड्यूल भी किया गया है। ऐसे में अगर आप आज ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्‍ट देख लें, ताकि आपको पहले से पता चल सके कि आज जिस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, कहीं उनमें तो कोई तब्‍दीली नहीं है या इसे रद्द तो नहीं किया गया है?

भारतीय रेलवे की ओर से रविवार को रद्द, रिशेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की जो लिस्‍ट शेयर की गई है, उसके मुताबिक, 20 फरवरी को 371 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल किया गया है, जबकि 5 ट्रेनों को र‍िशेड्यूल किया गया है और 29 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में विस्‍तृत जानकारी वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद से हासिल की जा सकती है। अगर आपके पास स्‍मार्टफोन है तो आप इसे बस कुछ स्‍टेप्‍स को फॉलो करते हुए चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें कैंसिल, र‍िशेड्यूल, डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट

  1. सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  2. यहां आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा। यहां क्लिक करते ही आपके पास कैंसिल ट्रेनों (Cancelled Trains), रिशेडयूल ट्रेन और डायवर्ट ट्रेनों का विकल्‍प दिखेगा।
  3. अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें। साथ ही पूरी तरह (Fully) या आंशिक (Partially) तौर पर कैंसिल ट्रेनों का विकल्प चुनें और इस पर क्लिक करें। इस क्रम में तारीख की तस्‍दीक जरूर कर लें, जो टॉप पैनल पर बाईं ओर नजर आएगा। यानी इसे देख लें कि जिस तारीख की ट्रेनों के बारे में आप पता लगा रहे हैं, वेबसाइट पर वही तारीख लिखी आ रही है या नहीं? अगर तारीख अलग है तो आप इसे बदल सकते हैं।
  4. इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए आप रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट भी चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो डायवर्ट या रिशेड्यूल नहीं है।

यह भी ध्‍यान में रखें कि रेलवे की ओर से लगातार इस सूची को अपडेट किया जाता है और ऐसे में जब आप चेक करें तो कैंसिल, डायवर्ट और रिशिड्यूल ट्रेनों की संख्‍या उक्‍त आंकड़ों से अलग हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्‍ट जानकारी बेवसाइट से हासिल करें।

End of Article