IRCTC Trains Cancelled List, Jan 14: आज कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा के लिए निकलने पहले देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 10:09 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 14 January 2022: भारतीय रेलवे ने आज यानी 14 जनवरी को 1049 ट्रेनों को कैंसिल कर किया। इसलिए यात्रा के लिए घर से निकलने से यहां देखें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 14: आज कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा के लिए निकलने पहले देखें पूरी लिस्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 14 January 2022: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूर्य की किरणें धरातल पर ना के बराबर पहुंच रही है। अधिकांश समय घना कोहरा छाया रहता है। इसका असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। जिसकी वजह से हाल के दिनों में भारतीय रेलवे ने ट्रेनों परिचालन में काफी बदलाव किया है। कई ट्रेनें रद्द की गईं। रेलवे ने शुक्रवार (14 जनवरी 2022) को देश भर में 1049 ट्रेनों को रद्द किया है। 3 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। वहीं 9 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। 25 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।

आज रद्द की गई अधिकांश ट्रेनें बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम के बीच चलने वाली हैं, ऐसे में अगर आप आज कहीं जाने की प्लानिंग बना रहे हैं तो ट्रेनों का स्टेटस जरूर जान लें। इसके लिए आप यहां आसानी पता लगा सकते हैं कौन सी ट्रेन आ रद्द हैं।

ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान और कैंसिल ट्रेनों की डिटेल प्राप्त करने के लिए आपको https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप पर जाना होगा

कैंसिल, रिशेड्यूल ट्रेनों की पूरी लिस्ट यहां बताए गए तरीके से जानें

  1. https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/पर जाएं और यात्रा की तारीख चुनें
  2. स्क्रीन के टॉप पैनल पर Exceptional Trains को सेलेक्ट करें और रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) पर क्लिक करें।
  3. टाइम, रूट और अन्य डिटेल के साथ ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को सेलेक्ट करें।  

14 जनवरी को रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट  

गौर हो कि अगर आपने IRCTC के जरिये टिकट बुक किया है, तो आपको ई-टिकट रद्द करने की जरूरत नहीं है अगर आपकी ट्रेन रेलवे द्वारा रद्द कर दी गई है तो आपका टिकट ऑटोमेटिक रद्द हो जाएगा और आपको आपके बैंक खाते में 3 से 7 दिनों में पैसे वापस हो जाएंगे मगर अगर आपने पीआरएस काउंटर से टिकट बुक किया है, तो आपको पीआरएस काउंटर पर जाकर और फॉर्म भरकर टिकट कैंसिल करना होगा और तब पैसे मिलेंगे।

End of Article