Corona Cases in India: बीते 24 घंटे में  2,11,298 नए केस, 3,847 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2021, 10:34 AM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 2,37,69,093 हो गई है। उपचार के बाद अब तक इस महामारी से 2,46,33,951 लोग ठीक हो चुके हैं।

Corona Cases in India: बीते 24 घंटे में  2,11,298 नए केस, 3,847 की मौत
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : देश में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए केस दो लाख के आस-पास रहे हैं। बीते एक सप्ताह में संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्ड आई है लेकिन महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा में कमी नहीं आ रही है। गुरुवार को बीते 24 घंटे कोरोना संक्रमण के 2,11,298 केस आए जबकि 3,847 लोगों की मौत हुई। इस दौरान उपचार के बाद 2,83,135 लोग ठीक हुए। 

अब तक 20,26,95,874 लोगों को टीके की खुराक 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 2,37,69,093 हो गई है। उपचार के बाद अब तक इस महामारी से 2,46,33,951 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 3,15,235 लोगों की जान गई है। देश में एक्टिव केस की संख्या 24,19,907 है। अब तक 20,26,95,874 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

तमिलनाडु में मिले सबसे ज्यादा केस
संक्रमण के सबसे ज्यादा 33,764 मामले तमिलनाडु में मिले हैं। इसके बाद केरल में संक्रमण की संख्या 28,798 दर्ज हुई है। महाराष्ट्र में संक्रमण के 24,752 मामले, कर्नाटक में 26,811, आंध्र प्रदेश में 18,285 केस मिले हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमण की संख्या 16,225 दर्ज हुई है। कोरना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार और राज्य सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं। 

संक्रमण से 6 राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित
कोरोना संक्रमण से छह सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश हैं। वहीं, दुनिया में कोरोना संक्रमण की संख्या 16 करोड़ से ज्यादा हो गई। जबकि इस महामारी से दुनिया भर में अब तक 35 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

End of Article