INS विक्रमादित्य में सी ट्रायल के दौरान लगी आग, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 08:54 AM IST

Fire in INS Vikramaditya: भारत के एकमात्र विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर बुधवार को आग लग गई। जिस समय आग लगी उस वक्त पोत कर्नाटक के करवार बेस की ओर जा रहा था।

INS विक्रमादित्य में सी ट्रायल के दौरान लगी आग, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी

Fire in INS Vikramaditya: भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य में बुधवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग उस वक्त लगी जब आईएनएस विक्रमादित्य अपनी एक प्लान्ड सौर्टी के तहत सी ट्रायल पर था।  जिस वक्त यह आग लगी आई एन एस विक्रमादित्य कर्नाटक के पास कारवार कोस्ट के आगे सी ट्रायल पर था। इस आग को युद्धपोत में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर सिस्टम की मदद से बुझा लिया गया और इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जांच के दिए आदेश

इस पूरी घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।  इससे पहले जनवरी 2022 में भी आई एन एस रणबीर में मुंबई में आग लग गई थी जिसमें नौसेना के 3 जवानों की जान चली गई थी। आई एन एस विक्रमादित्य की बात करें तो यह भारत का इकलौता एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसका डिस्प्लेसमेंट 45400 टन है, इसे डेढ़ साल के लिक्विड और रीफिट और मेंटेनेंस के बाद सी ट्रायल के लिए समुद्र में उतारा गया था। इसी दौरान आई एन एस विक्रमादित्य में आग लग गई।

पिछले साल भी लगी थी आग

पिछले साल मई के महीने में भी मेंटेनेंस के दौरान आई एन एस विक्रमादित्य में आग लग गई थी जिसमें जान-माल का कोई खास नुकसान नहीं हुआ था। आई एन एस विक्रमादित्य को 2013 में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था। इसे रूस के युद्धपोत एडमिरल गोर्शकोव को रिफर्बिश्ड करके तैयार किया गया था। अगस्त 2022 में भारत का पहला स्वदेशी एयर क्राफ्ट कैरियर आईएसी विक्रांत भारतीय नौसेना में शामिल होगा। आईएसी  विक्रांत फिलहाल अपने चार सी ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे कर चुका है। आईएनएस  विक्रांत के कमीशन होने तक आईएनएस विक्रमादित्य भारत का इकलौता एयरक्राफ्ट कैरियर है।

End of Article