जमीन से कई हजार फीट ऊपर भारतीय वायु सेना ने दिखाया पराक्रम! 'जय हिंद' वाला वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2022, 07:53 AM IST

Fighter Jets Refuel Mid-Air: जमीन से हजारों फीट ऊंचाई पर भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों की एयर रिफ्यूलिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों लड़ाकू विमान युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे।

जमीन से कई हजार फीट ऊपर भारतीय वायु सेना ने दिखाया पराक्रम! 'जय हिंद' वाला वीडियो हुआ वायरल
Photo Credit: Twitter

Fighter Jets Refuel Mid-Air: हजारों फीट ऊपर आसमान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपमें रोमांच भर देगा। ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में होने वाले युद्धाभ्यास में भारतीय सेना भी हिस्सा लेने गई है लेकिन उससे पहले ही ये वीडियो सामने आ गया। वीडियो में दिख रहा है कि आसमान में एक बड़ा हवाई जहाज है और उसके पीछे-पीछे दो लड़ाकू विमान नजर आ रहे हैं। ये दोनों लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान हैं और आगे फ्रांस की एयरफोर्स का टैंकर एयरक्राफ्ट है ।

एक साथ दो लड़ाकू विमानों की रिफ्यूलिंग

दोनों लड़ाकू विमानों SU 30 MKI में बड़े टैंकर विमान के जरिए  एक साथ हवा में ईंधन भरा जा रहा है । 48 सेकंड का ये वीडियो आपके अंदर रोमांच भर देगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे टैंकर एयरक्राफ्ट से निकले हुए फ्यूल पाइप की ओर SU 30MKI के फ्यूल नोजल को ले जाया जा रहा है और बड़ी ही सटीकता से भारतीय वायुसेना का पायलट फ्यूल पाइप से फ्यूल नोजर का कनेक्शन करवा देता है।

वायरल हुआ वीडियो

जमीन से हजारों फीट ऊपर एक साथ दो-दो लड़ाकू विमानों से ईंधन भरने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ऑस्ट्रेलिया के डारविन में एयरफोर्स के युद्ध अभ्यास पिच ब्लैक 22 में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हवा में फ्रांस के टैंकर एयरक्राफ्ट ने हवा में ईंधन भरा। पिच ब्लैक 2022 में 17 देशों की वायुसेनाएं युद्ध अभ्यास करेंगी। ये युद्ध अभ्यास 6 सितंबर तक चलेगा।

End of Article