कितनी आजाद हैं दिल्ली के GB रोड़ की लड़कियां? सेक्स वर्कर्स की जुबानी जानिए कोठों की हकीकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 01:40 PM IST

GB Road Video: दिल्ली के जीबी रोड में किस तरह से सेक्स वर्कर्स की लाइफ बीतती है, उसी ग्राउंड रियलिटी को आज हम आपको दिखा रहे हैं-

कितनी आजाद हैं दिल्ली के GB रोड़ की लड़कियां? सेक्स वर्कर्स की जुबानी जानिए कोठों की हकीकत

Sex Workers in GB Road:  इस 15 August से पहले हमारी टीम पहुंची दिल्ली के GB Road, उन लड़कियों की सच्चाई जानने जो बड़े दर्द के साथ यहां रहने को मजबूर हैं। उनसे हमने बातचीत करने की कोशिश की साथ ही जाना क्या उनके परिवार को पता है कि वो लोग दिल्ली में यहां रहती हैं? इस पर सभी ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। 

GB Road के कोठों के अंदर क्या?

आज का digital talk कुछ हटकर है। आज हमें कोई बड़ा नेता या अभिनेता इंटरव्यू नहीं दे रहा। बल्कि आज हम इंसानों की ही एक ऐसी बस्ती में हैं जहां जिस्म की बोली लगती है। जिस्मों के सौदे के चलते ही कुछ लोग इसको दिल्ली की बदनाम गली भी कह देते हैं. आज हम GB ROAD में हैं। जहां 1 हजार से ज्यादा सेक्स वर्कर रहती हैं। अमूमन हम सबके दिलों में ये सवाल उठता रहा है कि आखिर कौन होती हैं #SEX WORKER..कैसी जीती है वो जिंदगी. कैसे जीते हैं उनके बच्चे। आजादी के 75 साल बाद जिस खुलेपन से हम जीते हैं उसकी कितने प्रतिशत आजादी उनके हिस्से में आती है। इन्हीं सवालों के जवाब जानने के लिए जीबी रोड पहुंचे हैं। सेक्स वर्कर की कहानी उसकी जुबानी, तो जुड़े रहिए आखिरी तक। 

End of Article