Gujarat Local Body Results 2021: बड़ी बढ़त की तरफ बीजेपी, आप को कामयाबी- कांग्रेस को नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2021, 02:09 PM IST

गुजरात में नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायत के नतीजों में बीजेपी की बढ़त बरकार है। कांग्रेस की कीमत पर आम आदमी पार्टी को कामयाबी मिलती हुई नजर आ रही है।

Gujarat Local Body Results 2021: बड़ी बढ़त की तरफ बीजेपी, आप को कामयाबी- कांग्रेस को नुकसान

गांधीनगर। नगर निगम चुनाव में शानदार जीत के बाद अब सबकी नजरें नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायत के नतीजों पर है। बीजेपी की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बढ़त बनी हुई है। अभी तक जो नतीजे सामने आए हैं उसके मुताबिक कांग्रेस को भारी नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस को शहरों के बाद अब गांवों में भी नुकसान हो रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी को फायदा हुआ है। 

अब तक आए नतीजे

81 नगरपालिकाओं में से 5 के परिणाम आ चुके हैं। इनमें से 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है और 1 सीट पर जीत दर्ज कराते हुए कांग्रेस ने अपना खाता खोला है। वहीं 31 जिलों में से जिन 5 के रिजल्ट आए हैं, वहां भी 4 में भाजपा और 1 में कांग्रेस जीती है। तालुका पंचायतों की बात करें तो 231 तालुका पंचायतों में से 15 के परिणाम आए हैं। इनमें से 13 में भाजपा की और 2 में कांग्रेस ने जीत का झंडा गाड़ा है।

इसी बीच जूनागढ़ तालुका पंचायत में जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपना खाता खोल लिया है।गिर-सोमनाथ जिले की तहसील कोडिनार में तो भाजपा के उम्मीदवार को केवल एक वोट से जीत हासिल हुई है।

नतीजों पर टिकी नजर, किसके हाथ में होंगे निकाय
कुल 8,235 सीटों पर चुनाव में बीजेपी ने 8, 161, कांग्रेस ने 7,778 और आम आदमी पार्टी ने 2090 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। नगर निगम चुनाव में जीत के बाद बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से अलग अलग तरह तरह की प्रतिक्रिया आई थी। कांग्रेस ने नतीजों के बारे में कहा था कि बीजेपी की कामयाबी खास नहीं है क्योंकि शहरों में तो उसका प्रभाव पहले से ही रहा है। नगर पालिका, जिला पंचायत और तालुका पंचायत के नतीजे सही मायने में गुजरात के मूड को बताएंगे। 

नगर निगम नतीजों में आप ने खोला था खाता
नगर निगमों के नतीजों के बाद खासतौर पर सूरत का जिक्र करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस का तीसरे नंबर पर जाना अपने आप में बड़ा संकेत है। इसके साथ ही हमने बीजेपी को भी चुनौती दी है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी गुजरात के लोगों को विकल्प देने में कामयाब होगी। बता दें कि सूरत नगर निगम में दूसरे नंबर की पार्टी बनने के बाद केजरीवाल ने रोड शो भी किया था। 

इन सभी ईकाइयों के लिए रविवार को मतदान कराए गए थे जिसमें 60 फीसद से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायत के लिए चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में मुख्य रूप से बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में टक्कर है।





End of Article